पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास कार्यों के लिए पंचायत को सौंपी ग्रांट

विकास कार्यों के लिए पंचायत को सौंपी ग्रांट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसभासदस्य अविनाश राए खन्ना द्वारा गांव देहकलां के विकास कार्यों के लिए मंजूर की गई 1 लाख रुपए की ग्रांट ब्लाॅक समिति के सदस्य अमनदीप सिंह पूनिया ने ग्राम पंचायत को सौंपी। पूनिया ने बताया कि अविनाश राए खन्ना के कोटे से 5 लाख रुपए की ग्रांट मंजूर करवाई गई थी।

गांव अकोई साहिब, गांव रसालदार छन्ना, गांव थलेसा, गांव गंगा सिंह वाला गांव देहलां को 1-1 लाख रुपए की ग्रांट दी गई है। उन्होंने कहा कि गांवों में जो भी समस्या होगी उसे दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। भाजपा के जिला प्रधान जोगी राम साहनी ने लोगों को जन धन योजना के अधीन बैंक में खाते खुलवाने के लिए प्रेरित किया। शहर में मजदूरी करने वाले गांव के लोगों को पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रकशन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की जानकारी दी गई। सतवंत सिंह पूनिया ने लोगों को मोदी सरकार के 100 दिनों के कार्यों की जानकारी दी।

इस मौके पर सुरेश बेदी, रविंदर सिंह, गुरमुख सिंह, परमजीत सिंह, सतवंत कौर, मनजीत कौर, मनजीत सिंह, दर्शन सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरमन सिंह हरी, मालविंदर सिंह आदि मौजूद थे। (मनप्रीत सिंह)

संगरूर के गांव देहकलां की पंचायत को ग्रांट सौंपते हुए अमनदीप सिंह पूनिया।