- Hindi News
- बेरोजगार नौजवान कारोबार पढ़ाई के लिए कम ब्याज पर लें कर्ज : डीसी
बेरोजगार नौजवान कारोबार पढ़ाई के लिए कम ब्याज पर लें कर्ज : डीसी
अनुसूचितजातियां पिछड़ी श्रेणियों के बेरोजगार नौजवानों को कारोबार करने के लिए सस्ती दरों पर वार्षिक ब्याज के कर्ज मुहैया करवाए जाते हैं। ऐसे कर्ज प्राप्त करने के चाहवान नौजवान जिला स्तर पर एससी बीसी कारपोरेशन के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने बताया कि जिला संगरूर में इस चालू वित्तीय वर्ष के दौरान पंजाब पिछड़ी श्रेणियां भौं विकास वित्त कारपोरेशन (बैंकफिंको) द्वारा अब तक 67 आवेदनकर्ताओं को विभिन्न कारोबार करने के लिए कर्ज देने संबंधी 69.50 लाख रुपए के केस मंजूर किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि बैकफिंको अब तक विभिन्न स्कीमों के अधीन कर्ज के लिए 67 आवेदनकर्ताओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 52 आवेदनकर्ताओं के केसों की पड़ताल करते हुए अदायगी के लिए बीसी कारपोरेशन (बैकफिंको) के मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ में भेज दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि यह कर्ज डेयरी फार्मिंग, इंटरनेट कैफे, जनरल स्टोर, फर्नीचर शॉप पढ़ाई के लिए मंजूर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बैकफिंको द्वारा राष्ट्रीय पिछड़ी श्रेणियां विकास कारपोरेशन, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक वर्ग विकास वित्त कारपोरेशन नई दिल्ली के सहयोग से कम ब्याज दर पर पंजाब सरकार द्वारा घोषित की गई
पिछड़ी श्रेणियां भारत सरकार द्वारा माने गए अल्पसंख्यक वर्ग जैसे कि सिख, मुसलमान, इसाई, पारसी, बोधी जैन वर्ग से संबंधित व्यक्तियों को विभिन्न रोजगार डेयरी फार्मिंग, पोल्ट्री फार्मिंग, रेडिमेड गार्मेंटस, फर्नीचर शॉप, आटा चक्की, हार्डवेयर स्टोर, स्टेशनरी शॉप, साइकिलों की दुकान, फोटो स्टेट मशीन, टेलरिंग शॉप, इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टिकल शॉप, फोटोग्राफी, ब्यूटी पार्लर, ड्राई क्लीनिंग पढ़ाई आदि के लिए 50 हजार से 5 लाख रुपए तक कर्ज बहुत कम ब्याज (3 से 6 फीसदी) पर दिया जाता है। जिसकी वापसी 5 सालों में 20 तिमाही किश्तों में की जानी जरूरी है। पढ़ाई के लिए दिए कर्ज की वापसी शिक्षार्थी का कोर्स पूरा होने के 6 माह के बाद 60 मासिक किश्तों में की जा सकती है।
जिला फिल्ड अधिकारी बैकफिंको कर्मजीत सिंह सेखों ने बताया कि कर्ज लेने वाले व्यक्ति की पारिवारिक वार्षिक आमदन देहाती क्षेत्र में 81 हजार रुपए जबकि शहरी क्षेत्र के लिए 1,03,000 रुपए से कम होनी चाहिए। बैंकफिंको द्वारा अपनी शेयर कैपिटल में सीधा कर्ज स्कीम के अधीन गैर पिछड़ी श्रेणियां