- Hindi News
- अधिक से अधिक काम हिंदी में करने को किया प्रेरित
अधिक से अधिक काम हिंदी में करने को किया प्रेरित
भारतीयखाद्य निगम जिला कार्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान समूह कर्मचारियों अधिकारियों को राजभाषा हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें अवगत करवाया गया कि हिंदी संघ की राजभाषा है इसलिए हम सबका नैतिक कर्तव्य है कि राजभाषा हिंदी का सम्मान करें अधिक से अधिक काम हिंदी में करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्य मेहमान रतन लाल मांडला ने राजभाषा हिंदी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी कार्यालय आदेश हिंदी/अंग्रेजी दो भाषी में निकाले जाने चाहिए। मांगे राम ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को हिंदी प्रोत्साहन योजनाओं से अवगत करवाया इस संबंध में सुझाव देने के लिए निवेदन किया। रूप सिंह ने सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया। मंच संचालन रिछपाल सिंह ने किया।
संगरूर: भारतीय खाद्य निगम जिला कार्यालय में संबोधित करते हुए अधिकारी