पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन की सप्लाई में गड़बड़ी की आशंका

राशन की सप्लाई में गड़बड़ी की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवमंगवाल में लोगों को सरकारी डिपो से मिलने वाले राशन की सप्लाई में गड़बड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। डायरेक्टर विजिलेंस विभाग को भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राशन सप्लाई में गड़बड़ी खुराक सप्लाई विभाग के एक इंस्पेक्टर डिपो होल्डर की कथित मिलीभगत के साथ हो रही है। विजिलेंस के आदेश पर खुराक सप्लाई विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

नहींदी मांगी गई सूचना : शिकायतकर्तासुखजीत सिंह निवासी मंगवाल ने डायरेक्टर विजिलेंस को भेजी शिकायत में कहा है कि उसने 7 नवंबर 2013 को सूचना अधिकार एक्ट के तहत गांव मंगवाल के सरकारी राशन वाले डिपो के बारे में जानकारी मांगी थी। जिसमें जुलाई महीने से अक्टूबर 2013 तक का सेल रजिस्टर का रिकॉर्ड मांगा था, परंतु उसे जानकारी नहीं दी गई। काफी समय के बाद उसे मांगी गई सूचना देने की बजाय सिर्फ रोस्टर राशन की कॉपी दे दी गई। जिसे देखने पर पता चला कि गांव में कोई राशन नहीं मिल रहा। शिकायतकर्ता ने कहा कि डिपो होल्डर को खुराक सप्लाई विभाग द्वारा बीपीएल राशन कार्ड बीपीएल नीले कार्ड पर 10 लीटर प्रति कार्ड एपीएल नीले कार्ड पर 5 लीटर प्रति कार्ड सप्लाई दी जाती है परंतु डिपो होल्डर द्वारा बीपीएल राशन कार्ड पर 5 लीटर एपीएल राशन कार्ड पर 2 लीटर तेल दिया जाता है। जबकि सेल रजिस्टर में 10 लीटर 5 लीटर की एंट्री की गई है। शिकायत मिलने के बाद खुराक सप्लाई विभाग के अधिकारियों द्वारा गांव मंगवाल में पहुंचकर राशन सप्लाई के मामले संबंधी विभिन्न लोगों के बयान दर्ज किए गए। जांच अधिकारियों के अनुसार उन्होंने 10 व्यक्तियों के बयान दर्ज किए हैं मामले की पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।

करवा रहे हैं जांच

जिलाखुराक सप्लाई कंट्रोलर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि इस संबंध में विभाग को शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संगरूर के गांव मंगवाल में लोगों के बयान दर्ज करते जांच अधिकारी।

जांच