हवलदार की स्कूटी चोरी
संगरूर | पुलिसलाइन से पंजाब पुलिस के एक हवलदार की एक्टिवा स्कूटी चोरी हो गई है। थाना सिटी पुलिस संगरूर में हवलदार हरदीप सिंह द्वारा दर्ज करवाई चोरी की रिपोर्ट में उसने बताया है कि वह अपनी एक्टिवा स्कूटी पुलिस लाइन में पेट्रोल पंप के पास खड़ी करके मोहाली ड्यूटी पर गया था परंतु जब वापस आया तो कोई व्यक्ति उसकी स्कूटी चोरी करके ले गया था। पुलिस ने थाना सिटी संगरूर में मामला दर्ज कर लिया है।