पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर की धोखाधड़ी

जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर की धोखाधड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानासदर पुलिस संगरूर द्वारा लुधियाना के रहने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत है कि इन व्यक्तियों ने जमीन का सौदा करके बयाना रकम डेढ़ करोड़ रुपए तो वसूल कर ली परंतु जमीन आगे किसी और को ही बेच दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि डेढ़ करोड़ रुपए ब्याना रकम में से 60 लाख तो वापस मिल गए हैं परंतु बाकी रकम वापस करके 90 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार प्रमोद राए निवासी जेपी नगर संगरूर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि लुधियाना निवासी गोरख गोयल कसतूरी लाल ने 5 सितंबर 2012 को साढ़े 12 बिघे जमीन वाका रकबा मंगवाल का सौदा उसके साथ डेढ़ करोड़ रुपए में किया था। दोनों ने पैसे भी वसूल कर लिए थे। जमीन की रजिस्ट्री 23 नवंबर 2013 को करवानी तय हुई थी परंतु इन व्यक्तियों ने रजिस्ट्री करवाने की तारीख 31 जनवरी 2014 तक बढ़ा ली थी परंतु रजिस्ट्री नहीं करवाई। इन व्यक्तियों ने साजिश के तहत 30 सितंबर 2013 को किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करवा दी। बाद में वसूल की बयाना रकम डेढ़ करोड़ रुपए में से उसके 60 लाख रुपए तो वापस कर दिए परंतु बाकी पैसे वापस नहीं किए। शिकायतकर्ता ने कहा कि इन व्यक्तियों ने रजिस्ट्री करवाने की तय की तारीख से पहले ही जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम करवाकर बाकी रकम वापस करके ठगी मारी है।

थाना सदर पुलिस संगरूर के एसएचओ दीपइंद्र सिंह ने बताया कि गोरख गोयल कसतूरी लाल निवासी माल रोड लुधियाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।