पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रस्ट ने बांटी एक हजार नोटबुक्स

ट्रस्ट ने बांटी एक हजार नोटबुक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर| डॉक्टरकेहर सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट श्री मुक्तसर साहिब की ओर से शिक्षा के प्रति स्कूली छात्राओं को उत्साहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को पंचकोसी के सरकारी स्कूल में एक हजार नोटबुक्स बांटी गई। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसएसपी स्वप्न शर्मा और विशिष्ट अतिथि अबोहर के एसपी हरजीत सिंह थे। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से सरकारी स्कूल की छात्राओं को शिक्षा के प्रति उत्साहित करने के उद्देश्य से एक हजार नोटबुक्स बांटी गईं। शर्मा ने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखित एक कविता भी सुनाई। ट्रस्ट के सदस्य बीरइंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि इससे पूर्व उन्होंने संगरूर, श्री मुक्तसर साहिब और अन्य शहरों में स्कूली विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति उत्साहित करने के उद्देश्य से नोटबुक्स बांटी है।