पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात 10 से सुबह 6 बजे तक हो ध्वनि प्रदूषण: एसडीएम

रात 10 से सुबह 6 बजे तक हो ध्वनि प्रदूषण: एसडीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ध्वनिप्रदूषण को रोकने के लिए एसडीएम अनीता दर्शी ने अपने कार्यालय में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं में मैरिज पैलेसों के मालिकों के साथ एक बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने उनसे अपील की कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मंदिर या गुरुद्वारा साहिब के लाउड स्पीकरों की आवाज बंद रखी जाए। मैरिज पैलेसों के मालिकों को आदेश दिए कि विवाह समागम के दौरान रात 10 से सुबह 6 बजे तक आवाज पैदा करने वाले यंत्रों का इस्तेमाल करें। यदि इस दौरान आवाज पैदा करने वाले यंत्रों का इस्तेमाल होता पाया गया तो इन यंत्रों को जब्त कर लिया जाएगा। बैठक में डीएसपी आर गुरप्रीत सिंह ढींढसा, विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के नेता मैरिज पैलेसों के मालिक मौजूद थे।

संगरूर: बैठक को संबोधित करती हुई एसडीएम अनीता दर्शी।