मार्शल आर्ट में मोगा रहा सेकेंड
वारहीरोज स्टेडियम में चल रही 60वीं पंजाब राज्य स्कूल्स गेम्स में लड़कियों के मार्शल आर्ट मुकाबले मंगलवार को समाप्त हो गए हैं। अंडर-14, 17 19 वर्ग लड़कियों में रोपड़ ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा किया है जबकि मोगा दूसरे स्थान पर रहा है। विजेताओं को एडवोकेट दसवीर सिंह डल्ली की ओर से सम्मानित किया गया।
यह रहे परिणाम
अंडर-19 लड़कियों में 50 किलो से कम भार में सिमरणजोत कौर अमृतसर ने पहला, पिंकी पटियाला ने दूसरा अमनदीप लुधियाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 54 किलो से कम भार वर्ग में तमन्ना देवी रोपड़ ने पहला, मनदीप कौर मोगा ने दूसरा सुनेहा जालंधर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 58 किलो से कम भार में जीशू सरा मोगा ने पहला, पूनम जालंधर ने दूसरा हरजीत कौर पटियाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 62 किलो से कम भार में राजविंदर कौर रोपड़ ने पहला, सिमरणजीत कौर मुक्तसर ने दूसरा चहक जिंदल पटियाला ने तीसरा, 62 किलो से अधिक भार में गार्गी जालंधर ने पहला, मोनिका शर्मा मोगा ने दूसरा सना अमृतसर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मौके पर गुरमीत सिंह एईओ, लेक्चरर जतिंदर सिंह विक्की, जवाहर लाल, कुलदीप सिंह, अमरीक सिंह, सुरजीत सिंह भट्ठल, राम लाल, चमकौर सिंह, इंद्रपाल सिंह, संजीव शर्मा, अमनदीप सिंह, हरजिंदर सिंह निक्का, गुरशरण सिंह, जीवन कुमार, हरकेश कुमार, कांता रानी, दलबीर कौर, राकेश कुमार, तारा सिंह, विकास वडेरा, शंभू सागर, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, सतीश कुमार, मनीश कुमार आदि उपस्थित थे।