- Hindi News
- पत्नी से मारपीट करने पर पति पर मामला दर्ज
पत्नी से मारपीट करने पर पति पर मामला दर्ज
प|ीको तंग परेशान मारपीट करने के आरोप में थाना सदर पुलिस संगरूर द्वारा आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। परमजीत कौर निवासी सारों ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी पलमिंदर सिंह निवासी भुल्लरहेड़ी के साथ 3 फरवरी 2013 को हुई थी। शादी के बाद उसका पति दहेज में दो लाख रुपए लाने की मांग करने लगा। पैसे नहीं लाने पर पति उसे तंग परेशान मारपीट करता था। उसने आरोप लगाया कि दहेज में लाए समान को भी उसके पति ने खुर्द-बुर्द कर दिया है।