पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्ची की मौत पर भड़के वाॅलंटियर्स

बच्ची की मौत पर भड़के वाॅलंटियर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनक्लूसिवएजुकेशन वॉलंटियर यूनियन के सदस्य की बेटी की मौत से आहत यूनियन के सदस्य वीरवार को सड़कों पर उतर आए। इस दौरान लालबत्ती चौक पर धरना देकर यातायात सिस्टम को ठप कर दिया। यूनियन के प्रदर्शन के दौरान आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। लाल बत्ती चौक में धरने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। गुस्साए यूनियन सदस्यों ने जिला प्रबंधकीय परिसर के सामने भी प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान यूनियन सदस्यों और आमजन में गुजरने को लेकर तकरार देखी गई।

इस मौके पर यूनियन के प्रतिनिधि जसवंत सिंह ने बताया कि यूनियन सदस्य बलवीर सिंह निवासी कौहरियां की तीन महीने की बच्ची नवनीत की 22 सितंबर को मौत हो गई थी। सरकार की ओर से मार्च महीने से उन्हें मानभत्ता नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण यूनियन सदस्यों की आर्थिक हालत काफी खराब हो रही है।

यूनियन सदस्य आर्थिक तंगी के कारण सही ढंग से परिवार का पालन पोषण भी नहीं कर पा रहे हैं। नवनीत की मौत का कारण भी बलवीर सिंह की आर्थिक तंगी रहा है।

यूनियन नेताओं ने कहा है कि सरकार की ओर से यूनियन सदस्यों को महज 45 सौ रुपए मान भत्ता दिया जा रहा है जो मार्च महीने से बंद पड़ा है। यूनियन सदस्यों की मांग को कबूल कर मान भत्ता बढ़ाना तो दूर की बात मार्च से उन्हें यह मान भत्ता भी नहीं दिया गया है। ऐसे में परिवारों की हालत काफी खराब हो रही है। उन्होंने कहा है कि घर के चूल्हे ठंडे पड़ते देख यूनियन के सदस्य आत्महत्या करने के लिए भी मजबूर हो सकते हैं।

हरकुर्बानी देने को तैयार : बरनालाजिले के प्रधान गुरप्रीत बीहला और उप प्रधान कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार यूनियन की जायज मांगों को भी कबूल नहीं कर रही है। मांगों की पूर्ति के लिए यूनियन सदस्य हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। मानसा यूनियन के प्रतिनिधि मनिंदर बरेटा ने कहा है कि सरकार उनके बच्चों की बलि ले रही है परंतु वह इस दुख के समय में यूनियन के हर सदस्य के साथ हैं। मांगों की पूर्ति तक संघर्ष जारी रहेगा। 1 अक्टूबर को पंजाब भर से सदस्य डीजीएसई कार्यालय मोहाली का घेराव करेंगे।

नॉलेज: यह है इनक्लूसिव एजुकेशन वॉलंटियर

इनक्लूसिवएजुकेशन वॉलंटियर सरकारी स्कूलों में विशेष जरूरतों वाले अंगहीन बच्चों को पढ़ाने का काम करते हैं। यूनियन की मानें पंजाब भर में यूनियन सदस्यों की संख्या 1358 है। संगरूर जिले के विभि