पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत मुहिम की शुरुआत

स्वच्छ भारत मुहिम की शुरुआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|पीएम नरेन्द्रमोदी के पूरे भारत में स्वच्छ भारत मुहिम चलाने के निर्देशों के तहत वीरवार को संगरूर की नगर कौंसिल के बाहर एडीसी प्रीतम सिंह जौहल और अन्य अधिकारियों ने सड़क पर झाडू लगाकर इस मुहिम की शुरुआत की। एडीसी जौहल ने बताया कि यह मुहिम भारत के सभी राज्यों में चलाई गई है। शहरों में ईओ और गांवों में ब्लाॅक विकास पंचायत अफसर गांवों के सरपंचों और पंचों से तालमेल करके सफाई करवानी यकीनी बनाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत सप्ताह मनाया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम अनीता दर्शी, ईओ सुरजीत सिंह, भाजपा के प्रदेश सचिव जतिंदर कालड़ा, इकबालजीत सिंह पूनिया, मोहन शर्मा, सर्बजीत सिंह रेखी, डा. एएस मान, रिपुदमन सिंह ढिल्लों आदि मौजूद थे।