पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप में दांतों की देखभाल के टिप्स दिए

कैंप में दांतों की देखभाल के टिप्स दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|पूनिया कॉलोनीस्थित ब्लूम बड कान्वेंट स्कूल में दांतों का मुफ्त चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में डेंटल सर्जन डा. निखिल जिंदल ने बच्चों के दांतों का चेकअप किया। डा. जिंदल ने बताया कि छोटे आयु के बच्चे चॉकलेट और टॉफियों का ज्यादा सेवन करते हैं। जिस कारण उनके दांतों के खराब होने का डर भी लगा रहता है इसलिए परिजनों को चाहिए कि वह समय-समय पर बच्चों के दांतों का चेकअप करवाएं। स्कूल के डायरेक्टर अनिल कुमार और प्रिंसिपल उमंग गुप्ता ने बताया कि समय-समय पर स्कूल में विभिन्न प्रकार के कैंपों का आयोजन किया जाता है।