66 बोतल शराब बरामद, आरोपी नामजद
पुलिसने विभिन्न मामलों में 66 बोतल शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हवलदार कृष्ण सिंह पुलिस पार्टी सहित शेरपुर से ईनाबाजवा की तरफ जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी पुल के नजदीक कच्ची के पास पहुंची तो गुरप्रीत सिंह शेरपुर से 24 बोतल शराब बरामद की गई। दूसरे मामले में हवलदार कमलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित शेरपुर से खेड़ी कलां की तरफ जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी ब्यास घर से आगे गई तो रवि सिंह उर्फ बिट्टू से 24 बोतल शराब बरामद की गई। दोनों के खिलाफ थाना शेरपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है।तीसरे मामले में हवलदार जगतार सिंह पुलिस पार्टी सहित जवंधा चौक पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान एक व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास प्लास्टिक की कैनी से 18 बोतल शराब बरामद की गई। इस संबंधी थाना सिटी सुनाम में भिंदर सिंह निवासी सुनाम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।