पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्योगपतियों ने ट्रैफिक नियमों की पालना संबंधी विश्वास पत्र भरे

उद्योगपतियों ने ट्रैफिक नियमों की पालना संबंधी विश्वास पत्र भरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर: एसएसपी को विश्वास पत्र सौंपते हुए उद्योगपति।

भास्कर न्यूज|संगरूर

संगरूरजिला इंडस्ट्रियल चैंबर की ओर से चैंबर भवन में जिला प्रधान बलविंदर जिंदल की प्रधानगी में एक समागम का आयोजन किया गया। इसमें एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू मुख्य मेहमान थे। समागम का मुख्य मकसद सड़क सुरक्षा और एनएसआईसी की इंडस्ट्रीयल स्कीम की नई नीतियों के बारे में उद्योगपतियों को जानकारी देना था। इस दौरान प्रधान जिंदल ने 28 अक्टूबर को जापान जा रहे 27 सदस्यीय डेलीगेशन के बारे में जानकारी दी।

संस्था के चेयरमैन एआर शर्मा ने सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करने की जानकारी देते हुए ट्रैफिक नियमों के बारे में बनाए गए विश्वास पत्र को ईमानदारी से भरने और अमल करने के लिए प्रेरित किया। एसएसपी सिद्धू ने कहा कि इंडस्ट्री देश की रीढ़ की हड्डी होती है जोकि देश के विकास में योगदान डालने के अलावा लोगों को रोजगार मुहैया करवाती है। इससे अपराध भी कम होता है क्योंकि आर्थिक तौर पर समर्थ व्यक्ति हमेशा अमन पसंद होता है। एनएसआईसी के डिप्टी जनरल मैनेजर रोहित गोयल ने उद्योगपतियों को नई लाभदायक स्कीमों की जानकारी दी उद्योग को प्रफुल्लित करने के लिए हमेशा सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान चैंबर के करीब 125 सदस्यों ने सड़क सुरक्षा नियमों की पालना संबंधी विश्वास पत्र भरकर एसएसपी को सौंपे। इस मौके पर अमित जिंदल, सुमेर गर्ग, संतोष सिंगला, घनश्याम कांसल, अमृत गर्ग, दर्शन सिंह, शाम लाल, अशोक गोयल, प्रभात जिंदल, अजैब सिंह सगू, विनोद गुप्ता, वीपी सिंह, मेघ राज दिड़बा मौजूद थे।