पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम वेतन को लेकर मनरेगा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

कम वेतन को लेकर मनरेगा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हल्ला बोल

कमवेतन मिलने से आक्रोशित मनरेगा कांट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन, पीएसएसएफ मनरेगा मजदूर यूनियन के सैकड़ों सदस्यों ने वीरवार को शहर में रोष मार्च कर लालबत्ती चौक पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने यातायात ठप कर बादल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड के मुख्य गेट के सामने भी धरना दिया। इससे बस स्टैंड से बसें निकालने को लेकर प्रदर्शनकारियों निजी बस ऑपरेटरों में नोकझोंक भी हुई। करीब डेढ़ घंटा धरना देने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। गौरतलब है कि पिछले 22 दिनों से मनरेगा कर्मचारी एडीसी डी कार्यालय के सामने बेमियादी धरना दे रहे हैं।

इस अवसर पर यूनियन के जिला प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि कर्मचारी पिछले 6 सालों से बेहद कम वेतन पर काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने विश्वास दिलाया था कि चुनाव के बाद सभी मनरेगा कर्मचारियों को पंचायती विभाग में बनता हक दिया जाएगा परंतु अब सरकार टाल-मटोल की नीति अपना रही है। हर स्तर पर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संगरूर में मुलाजिमों का वेतन पड़ोसी जिलों के मुकाबले बहुत कम है। ग्राम सेवकों को कोई फिक्स मेहनताना नहीं दिया जाता, जो लेबर एक्ट 1970 के नियमों की सरासर उल्लंघना है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के अधीन काम करते मजदूरों को पिछले 5-6 माह से मजदूरी नहीं मिली। जिस कारण उनके घरों के चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अब काम बंद ही पड़ गया है।

लोग हुए परेशान

लालबत्तीचौक बस स्टैंड का मुख्य गेट बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। बस स्टैंड में जो बसें थी वह अंदर ही रह गई और बाहर की बसें बाहर खड़ी रही। जिस कारण कई रूट प्रभावित हुए। निजी वाहन चालकों को लंबा रास्ता तय कर अपनी मंजिल पर पहुंचना पड़ा।

राज्य महासचिव जीवन कुमार मौड़ ने बताया कि 19 सितंबर से यूनियन के 10 साथी 24 घंटों की भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस दौरान यूनियन के सदस्य सो रही सरकार को जगाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि शाम को शहर में कैंडल मार्च निकालकर एकजुटता प्रकट करते हुए सरकार को सचेत किया जाएगा। इस मौके पर जिला उप प्रधान जसवीर सिंह जस्सी, ब्लाक प्रधान दर्शन सिंह भवानीगढ़, सोमजीत सिंह दिड़बा, जसवीर सिंह अनदाना, बलवीर सिंह मालेरकोटला-1, गुरप्रीत सिंह मालेरको