पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुमनदीप और रमणीक बनी मिस फ्रेशर

सुमनदीप और रमणीक बनी मिस फ्रेशर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकालकॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन फतेहगढ़ छन्ना में वीरवार को फ्रेशर पार्टी प्रतिभा खोज मुकाबले करवाए गए।

इस दौरान छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर बनाना, नाले बुनना, पक्खी बुनना, करोशीए की बुणती, कढ़ाई, गीत, भाषण, सभ्याचारक डांस, सोलो डांस, ग्रुप डांस, ग्रुप शबद, ग्रुप गीत गिद्दे में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर छात्राओं की प्रतिभा देखकर मौजूद सभी लोगों ने जमकर तालियां बजाई। उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा को काफी सराहना की। वहीं कॉलेज प्रबंधक ने भी मुकाबले में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ. सुमन मित्तल ने बताया कि सुमनदीप कौर रमणीक कौर को मिस फ्रेशर चुना गया।

रमनदीप कौर को मिस चार्मिंग के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा अमनदीप कौर को बेस्ट कैटवॉक, हरप्रीत कौर को बेस्ट स्पीकर कॉलेज की गतिशील छात्रा का खिताब प्रितपाल कौर के नाम रहा। रंगोली मुकाबले में साक्षी ने पहला, रमणीक कौर ने दूसरा सीमा रानी ने तीसरा स्थान, पोस्टर मुकाबले में अनिशा मित्तल ने पहला, नाले बुनने में हरप्रीत कौर, पक्खी बुनने में गुरप्रीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर प्रो. नवदीप कौर, अमृतपाल कौर, अनुपम, गुरप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, लोकेश कुमार, सतिंदर कौर, अमनदीप सिंह, कुलदीप कौर, वेद प्रकाश, प्रभदीप कौर मौजूद थे।

अकाल कॉलेज ऑफ एजूकेशन फॉर वुमेना में मिस फ्रेशर चुनी गई छात्राएं।

प्रतिभा

संगरूर के अकाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन फतेहगढ़ छन्ना में कार्यक्रम पेश करते स्टूडेंट्स।