हादसों में पिता-पुत्र सहित चार की मौत
भास्कर न्यूज | सुनाम (संगरूर)
दोभयानक सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे पटियाला के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
संगरूर रोड पर गांव उपली के निवासी दो नौजवान दोस्त परमजीत सिंह (22 वर्षीय) तथा गमदूर सिंह (22 वर्षीय) अपनी कार से बुधवार की रात को संगरूर की तरफ जा रहे थे। गांव कुलारां के नजदीक उनकी कार की संगरूर से रहे ट्रक के साथ सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पूरी कार ही ट्रक के आगे के हिस्से में घुस गई। कार सवार दोनों नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल ले जा रहा था परंतु रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि ट्रक की एक लाईट चल नहीं रही थी और उसी तरफ कार और ट्रक की टक्कर हो गई। एसएचओ सरदारा सिंह ने बताया कि दोनों मृतक नौजवानों का पोस्टमार्टम करवाकर लाशें परिजनों को सौंप दी गई हैं और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी घटना में छाजली रोड पर दो बाइकस की आमने सामने हुई टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। वीरवार दोपहर गांव लदाल के निवासी मनजीत सिंह अपने पिता मान सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर सुनाम से छाजली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही बाइक छाजली कोठे के नजदीक पहुंची तो उनकी टक्कर छाजली से रहे बाइक सवार बबली सिंह निवासी गांव जनाल से हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जोरदार धमाका हुआ। तीनों घायलों को यहां के सरकारी अस्पताल में लाया गया लेकिन मनजीत सिंह तथा उसके पिता मान सिंह की मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार बबली सिंह की गंभीर हालत हो देखते हुए उसे पटियाला रेफर कर दिया गया है।
सुनाम में ट्रक से टक्कर में चकनाचूर हुई कार।