पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने तैराकी में झटके मेडल

छात्रों ने तैराकी में झटके मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोल्डनअर्थ ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने दिल्ली पब्लिक स्कूल रोहतक में करवाए गए सीबीएसई नॉर्थ जोन 2 तैराकी मुकाबले में भाग लेकर शानदार सफलता प्राप्त की है।

प्रबंधक तेजिंदर सिंह वालिया ने बताया कि 10वीं कक्षा की छात्रा हरलीन कौर ने 50, 100 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक 200 मीटर इंडिविजुअल मेडल, 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक जीता।

7वीं कक्षा के छात्र राजविंदर सिंह ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक 50 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत पदक जीता। कक्षा 8वीं के छात्र लाडी गिल ने 50 मीटर बटरफ्लाई में तांबे का पदक प्राप्त किया।

राजविंदर सिंह हरलीन कौर नेशनल स्तर के लिए चुने गए। प्रधानाचार्य एसएस दास उप प्रधानाचार्य अनिता साहुंजा ने बच्चों उनके माता-पिता को बधाई दी।

गोल्डन अर्थ ग्लोबल स्कूल के छात्र स्टाफ के साथ।