बस स्टैंड की हालत पर सुनवाई 23 को
संगरूर|बस स्टैंडकी दयनीय हालत को लेकर पंजाब मानवाधिकार कमीशन के पास डाली गई पटीशन की सुनवाई 23 सितंबर को होगी। भाजपा के राज्य सचिव जतिंदर कालड़ा ने बताया कि बस स्टैंड की दयनीय हालत संबंधी कई माह पहले उन्होंने मानव अधिकार कमीशन सहित कई आला अधिकारियों के पास इसकी हालत सुधारने के लिए अपील की थी। पटीशन पर कमीशन ने पीआरटीसी के अधिकारियों की जवाब-तलबी भी की थी। उन्होंने कहा कि पीआरटीसी के अधिकारियों ने कमीशन के पास जो जवाब भेजा है वह संतुष्टिपूर्ण नहीं है। जिस कारण उन्होंने कमीशन को बस स्टैंड की हालत देखने के लिए अपने प्रतिनिधि भेजने की अपील की है।
भाजपा के राज्य सचिव जतिंदर कालड़ा।