- Hindi News
- ड्रेस डिजाइनिंग कोर्स पूरा होने पर बांटे सर्टिफिकेट
ड्रेस डिजाइनिंग कोर्स पूरा होने पर बांटे सर्टिफिकेट
पंचायतभवन में सरकार के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के सहयोग से स्थापित किए गए ग्रामीण स्वरोजगार सिखलाई संस्थान में 23 बीपीएल लड़कियों को 21 दिनों का ड्रेस डिजाइनिंग कोर्स करवाया गया।
कोर्स मुकम्मल होने पर लड़कियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस मौके पर पवन गोयल चीफ मैनेजर लीड बैंक संगरूर ने कहा कि आरसेटी ग्रामीण बेरोजगार लड़के-लड़कियों को विभिन्न रोजगार आधारित कोर्स करवाकर उन्हें रोजगार शुरू करने के काबिल बना रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा नौजवानों को कंप्यूटर बेसिक, कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग, कंप्यूटर टेली, ड्रेस डिजाइनिंग, सॉफ्ट टॉय बनाने, प्लंबर सैनेटरी वर्क्स, डेयरी फार्मिंग, ब्यूटी पार्लर बिजली आदि 25 प्रकार के कोर्स करवाए जाते हैं। यह सभी कोर्स 6 दिनों से लेकर 45 दिनों तक के हैं।
शिक्षार्थी इन कोर्सों की ट्रेनिंग लेकर अपनी रोज़ी रोटी कमाने के काबिल बन जाते हैं। मौके पर केके बांसल डायरेक्टर आरसेटी, ज्वाइंट डायरेक्टर दविंदर चौधरी, मनोहर लाल डीडीएम नाबार्ड, आरके सिंह, मनदीप सिंह, जेसी भाटिया थे।
संगरूर मंे कोर्स पूरा होने पर सर्टिफिकेट देते हुए अधिकारी।