- Hindi News
- बढ़िया सेहत सुविधाएं देना नर्स की प्राथमिकता : शिव
बढ़िया सेहत सुविधाएं देना नर्स की प्राथमिकता : शिव
नेशनल नर्सिंग इंस्टीट्यूट में एक सेमिनार का आयोजन
भास्करन्यूज|संगरूर
पटियालारोड स्थित नेशनल नर्सिंग इंस्टीट्यूट में नर्सिंग विषय पर आधारित एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर शिव आर्य विशेष तौर पर उपस्थित हुए। सेमिनार में लड़कियों ने अपने भाषण में नर्सिंग विषय पर जानकारी दी।
सेमिनार को संबोधित करते हुए शिव आर्य ने कहा कि अच्छी सेहत को बरकरार रखना प्रत्येक व्यक्ति, परिवार और समाज की जिम्मेदारी है। सेहत संबंधी सर्विस को लोगों तक पहुंचाने के लिए नर्स अहम योगदान निभाती है। अच्छी सेहत को बढ़ावा देना, बीमारियों को रोकना, बीमारियों से रोकथाम संबंधी जानकारी आदि नर्सिंग रोजगार से ही संभव है। नेशनल हेल्थ पॉलिसी 2002 का मिशन नर्सों को सुपरस्पेशलिटी इंस्टीट्यूट में कार्य करने के लिए तैयार करना है।
उन्होंने उन्हें बढ़िया ट्रेनिंग देना और उनकी गिनती में इजाफा करना इसका मुख्य मकसद है क्योंकि दिन प्रतिदिन पूरे विश्व में बेहतर सेहत सुविधाओं के लिए नर्सों की डिमांड बढ़ती जा रही है। इसलिए उनके लिए अनेक संभावनाएं हैं।
सेमिनार को संबोधित करते हुए शिव आर्य।