समाजसेवा के लिए किया प्रेरित
पैथोलॉजिस्ट मेडिकल टेक्नॉलॉजिस्ट ने की बैठक
भास्करन्यूज| संगरूर
संगरूरपैथोलॉजिस्ट/मेडिकल टेक्नॉलॉजिस्ट एसोसिएशन की बैठक वीरवार को रेड एप्पल होटल में हुई। जिसमें शहर में स्थित लैब के रजिस्टर्ड मेडिकल मेडिकल टेक्नॉलॉजिस्ट पैथोलॉजिस्ट ने भाग लिया। एसोसिएशन के प्रधान मुकेश शर्मा की प्रधानगी में हुई बैठक में कई जरूरी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। एसोसिएशन को सही बेहतर ढंग से चलाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए।
एसोसिएशन के उप प्रधान अमनदीप सिंह महासचिव गुरसिमरत सिंह गिल ने कहा कि सभी सदस्य, मेंबरशिप की फीस हर महीने सही समय पर जमा करवाएं। खजांची अशोक कुमार गोयल ने एसोसिएशन की वित्तीय कठिनाइयां रखी उसके उपाय भी पेश किए जो सर्वसम्मति से पास किए गए। प्रधान मुकेश शर्मा ने सभी लैंब सदस्यों से अपील की कि समाज भलाई में योगदान देने के लिए हर सदस्य को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ अनअधिकृत एसोसिएशन सदस्य मरीजों से कम पैसे लेकर घटिया किस्म के नतीजे दे रहे हैं। एसोसिएशन इसे कभी सहन नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह तक एसोसिएशन के सभी रजिस्टर्ड सदस्यों को एसोसिएशन द्वारा रजिस्टर्ड मेंबर के तौर पर सर्टिफिकेट पहचान पत्र भी बांटे जाएंगे।
बैठक में शामिल पैथोलोजिस्ट और मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट।