खाली जगह में पार्क बनाया जाए: ईओ
संगरूर|संत ईशरसिंह यूथ वेलफेयर क्लब द्वारा राज हाई स्कूल के नजदीक एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर काउंसिल के ईओ सुरजीत सिंह भाजपा के प्रदेश सचिव जतिंदर कालड़ा ने विशेष तौर पर शिरकत की। क्लब के प्रधान बबलजीत सिंह विशाल कुमार शर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया। पौधरोपण करके समागम की शुरुआत की गई। इस मौके पर ईओ सुरजीत सिंह ने कहा कि सोहियां रोड के नजदीक जो खाली जगह पड़ी है वहां पार्क बनाया जाए। जतिंदर कालड़ा ने क्लब को पार्क बनाने के लिए सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर क्लब द्वारा सुरजीत सिंह जतिंदर कालड़ा को सम्मानित भी किया गया। मौके पर भाजपा संगरूर मंडल के सचिव कृष्ण छाबड़ा, अकाली दल के जिला उप प्रधान सुखविंदर सिंह सुक्खा, एडवोकेट कमल आनंद, डा. एचएस भंड़ारी, गुरप्रीत सिंह गिल, प्रवीण सिंह, हरसिमरणजीत सिंह सीबिया, साहिल सिंगला, योगराज, गुरप्रीत सिंह रंधावा, डा. रमेश शर्मा, प्रेम राज सिंगला, जोगिंदरपाल आदि मौजूद थे।