पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान के प्रोग्रामों की जानकारी दी

विज्ञान के प्रोग्रामों की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाशिक्षा सिखलाई संस्था में विज्ञान चेतना क्लब के शिक्षार्थियों द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स बेंग्लोर के वैज्ञानिक डाॅ. एस.चटर्जी के साथ विचार मिलनी की गई। प्रिंसिपल रीना सोफत की अगुवाई में आयोजित विचार मिलनी के दौरान सीनियर लेक्चरर हरप्रीत कौर ने संस्था में चल रहे विज्ञान के प्रोग्रामों की जानकारी दी।

क्लब के कोआर्डिनेटर डाॅ. अवतार सिंह ढींडसा ने बताया कि रोजाना जीवन में घुसपैठ कर रहे अंध-विश्वासों, वहम-भ्रमों, ज्योतिष तारा विज्ञान, जीव विज्ञान आदि के बारे में शिक्षार्थियों ने प्रश्न पूछे। डाॅ. एस.चटर्जी कुलवंत सिंह अकोई साहिब ने प्रश्नों के विस्तारपूर्वक उत्तर दिए। स्टेज संचालन जसविंदर कौर ने किया।