मरीजों की बेहतरी को लेकर विचार-विमर्श
रोगीकल्याण समिति की बैठक सीपीएस प्रकाश चंद गर्ग की प्रधानगी में कामरेड जगदीश चंद्र फ्रीडम फाइटर सिविल अस्पताल में हुई। इस दौरान मरीजों की बेहतरी समेत सिविल अस्पताल के इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर की जरूरतों संबंधी विचार-विमर्श किया गया।
सिविल सर्जन डा. सुबोध गुप्ता ने बताया कि मरीजों को बढिय़ा सेहत सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। एसएमओ डा. बलवंत सिंह ने बताया कि कमेटी को कुछ पुरानी चीजों की मरम्मत, कुछ नई चीजें सफाई संबंधी कार्यों के लिए मंजूरी दी गई है। सहारा फाउंडेशन के चेयरमैन सर्बजीत सिंह रेखी ने बताया कि सिविल अस्पताल की अल्ट्रा साउंड मशीन एंबुलेंस काफी पुरानी हो चुकी हैं इसलिए नई अल्ट्रा साउंड मशीन नई एंबुलेंस मुहैया करवाई जाए। वेटरनरी सर्जन डा. राम कुमार ने सिविल अस्पताल की चार दीवारी को ऊंचा उठाने की मांग की। इस मौके डा. परमिंदर कौर बलगीर, डा. गोपाल कृष्ण जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, डा. राहुल एमडी मेडिसन, अमरजीत सिंह बडरूखां, जसवीर सिंह सेनेटरी इंस्पेक्टर, सुपरिटेंडेंट दजिंदर गर्ग मौजूद थे।
शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक के दौरान अधिकारी।