भ्रूण हत्या के खिलाफ नाटक का मंचन
संगरूर |चढ़दी कलानौजवान क्लब रूपाहेड़ी की अोर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चट्ठे सेखवां सरकारी मिडल स्कूल कमोमाजरा कलां में भ्रूण हत्या के खिलाफ नाटक सो क्यों मंदा आखिए का मंचन किया गया। नाटक में कलाकारों ने जहां पढ़ी-लिखी बेटी की सराहना की वहीं नशे के कारण बर्बाद हो रही जवानी को बचाने का संदेश दिया गया। स्कूली बच्चों ने कविताओं गीतों के जरिए बेटियों वृक्षों को बचाने का संदेश दिया। क्लब के प्रधान राविंदर सिंह ने कहा कि सभी को मिलकर भ्रूण हत्या के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।