भरे नहीं गड्ढे, जोरदार नारेबाजी
भास्कर न्यूज | सुनाम (संगरूर)
इंद्राबस्ती स्थित मोहल्ला छाहड़िया वाला में एक निजी कंपनी की ओर से जगह-जगह पर तारें डालने के लिए खोदे गए गड्ढों के विरोध में मोहल्ला निवासियों ने जमकर नारेबाजी की। पवन छाहड़िया कुलदीप हुंजन ने बताया कि शहर की सड़कों का पहले ही काफी बुरा हाल है।
बरसात के दिनों में तो शहर पानी से लबा-लब हो जाता है। ऊपर से निजी कंपनी ने क्षेत्र में जगह-जगह पर गड्ढे खोद लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। बरसात का पानी कई-कई दिनों तक इन गड्ढों में खड़ा रहता है। जिस कारण हर समय दुर्घटना का भय बना हुआ है। कई दिनों से गड्ढों में पानी भरा होने के कारण मच्छर पैदा होकर बीमारियां फैला रहा है। वहीं शहर के विधायक परमिंदर सिंह ढींडसा पंजाब के वित्त मंत्री होने के बावजूद अपने शहर का विकास ही नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने धमकी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का हल हुआ तो वह तीखे संघर्ष को मजबूर होंगे। इस मौके पर राम विराट, जीवन कुमार, शाम लाल, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
मंगलवार को सुनाम में नारेबाजी करते हुए इंद्रा बस्ती के लोग।