पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"कैशलैस हेल्थ स्कीम मंजूर होना उपलब्धि\'

\"कैशलैस हेल्थ स्कीम मंजूर होना उपलब्धि\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसब ऑडिनेट सर्विसेज फेडरेशन ढिल्लों के मुख्य सलाहकार तथा पंजाब यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी पंजाब के कन्वीनर रणबीर सिंह ढिल्लों ने दावा किया है कि पंजाब सरकार द्वारा मुलाजिमों की कैशलैस हेल्थ स्कीम की अहम मांग मंजूर कर ली गई है जो पंजाब यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी पंजाब की एक बड़ी उपलब्धि है। ढिल्लों यहां स्वतंत्र भवन में प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। वह मालवा क्षेत्र के कई जिलों के नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि 5वें पंजाब वेतन कमीशन द्वारा अप्रैल-2009 में दी रिपोर्ट में की गई सिफारिश के अनुसार ही कैश लैस हेल्थ स्कीम पर सहमति बनी है। अब सिर्फ पंजाब मंत्रिमंडल द्वारा इसे पास करना बाकी है।

यह स्कीम लागू होने के बाद पंजाब के 5 लाख सरकारी अर्ध सरकारी मुलाजिमों तथा साढ़े 3 लाख पेंशनरों को इसका लाभ होगा। इस स्कीम के तहत पंजाब सरकार के सभी मुलाजिमों पेंशनरों का इलाज मुफ्त होगा।

इलाज के लिए पंजाब दिल्ली के 105 सरकारी निजी अस्पतालों का चयन किया गया है। जहां मुलाजिम अपना अपने पर निर्भर पारिवारिक सदस्यों का इलाज करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पहले मुलाजिम को इलाज करवाने के बाद मेडिकल बिल देने पड़ते हैं काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी परंतु कैश लैस हेल्थ स्कीम लागू होने से इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि कैश लैस हेल्थ स्कीम को पंजाब मंत्रिमंडल में पास करवाकर दीवाली से पहले लागू किया जाएगा।

इस मौके मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर यूनियन के प्रधान गुरप्रीत सिंह मंगवाल, कन्वीनर जसबीर कौर, अनिल कुमार, अवतार सिंह, मास्टर दलबार सिंह, केवल कौर, राजबीर कौर, चरणजीत सिंह, दलजीत सिंह, अमृतपाल धूरी, रविंदर सिंह, पूर्ण सिंह, छिंदर कौर आदि मौजूद थे।

मीडिया से बातचीत करते पंजाब सब ऑडिनेट सर्विसेज फेडरेशन ढिल्लों के मुख्य सलाहकार तथा यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी पंजाब के कन्वीनर ढिल्लों।

प्रेसवार्ता