बॉक्सिंग जूडो के ट्रायल 18 को
संगरूर | पंजाबसरकार खेल विभाग द्वारा अंडर-16 लड़कों की पंजाब राज पेंडू गेम्स 24 सितंबर से 26 सितंबर तक पटियाला लड़कियों के खेल मुकाबले 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अमृतसर में करवाए जा रहे हैं। जिला खेल अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि बॉक्सिंग के लिए लड़के-लड़कियों के ट्रायल 18 सितंबर को सुबह 9 बजे वार हीरोज़ स्टेडियम में होंगे। इसके अलावा जूडो के ट्रायल 18 सितंबर को ही सुबह 9 बजे पंजाब पब्लिक स्कूल संगरूर में लिए जाएंगे। जो खिलाड़ी ट्रायल में चुने जाएंगे वही उक्त खेलों में भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले लड़के-लड़कियों की आयु 31 दिसंबर 2014 को 16 साल से कम होनी चाहिए। मतलब कि खिलाड़ी का जन्म 1-1-1999 या इसके बाद का हो। खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी गांव के रहने वाले होने चाहिए। खिलाड़ी अपने जन्म रिहायश का सबूत साथ लेकर आएं।