सुलक्खन सरहदी का किया सम्मान
मालवालिखारी सभा संगरूर की ओर से ग़ज़लगो सुलक्खन सरहदी के साथ रूबरू समागम का आयोजन खालसा गर्ल्स हाई स्कूल में किया गया।
डा. मीत खटड़ा, डा. नरविंदर कौशल, मोहन शर्मा, जंग सिंह फट्टड़, डा. इकबाल सिंह की प्रधानगी में हुए समागम के दौरान सुलक्खन सरहदी को पंजाबी गजल के क्षेत्र में डाले गए बहुमूल्य योगदान के लिए पंजाबी गजल का बाबा बोहड़ खिताब से सम्मानित किया गया। समागम में जिला भाषा अधिकारी प्रितपाल कौर ने मुख्य मेहमान के ताैर पर शिरकत की।
इस मौके सुलक्खन सरहदी ने गजल की तकनीकी बारीकियों को बयान करता पर्चा पढ़ा। उन्होंने साहित्यकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। इस दौरान कवि दरबार भी करवाया गया, जिसमें जगराज धौला, डा. अमनदीप टल्लेवालिया, रणजीत आजाद कांझला, अमरजीत अमन, परमजीत दर्दी, मूल चंद शर्मा, सुरजीत देवल, सुखविंदर लोटे, पेंटर सुखदेव, भूपिंदर बोपाराए, गुरप्रीत सिंह सहोता, हरकीरत कौर कलाम, सुखविंदर कौर हरियाऊ, पम्मी फगूवालिया, भूपिंदर नमोल, जंगीर सिंह रतन, दलेर सिंह पंछी, जगतार सेखा, गगनदीप गगन, जग्गी मान ने रचनाएं पढ़ी। कर्म सिंह जख्मी ने समूह साहित्यकारों का धन्यवाद किया। मंच संचालन राजिंदर राजन ने किया।
संगरूर: उस्ताद ग़ज़लगो सुलक्खन सरहदी को सम्मानित करते हुए साहित्यकार।
आयोजन