पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई पंचायत मुलाजिमों ने पे कमीशन मांगा

ई-पंचायत मुलाजिमों ने पे-कमीशन मांगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ई-पंचायतमुलाजिम यूनियन संगरूर की बैठक राजेश कुमार की प्रधानगी में हुई, जिसमें मुलाजिमों की मांगों पर विचार-विमर्श किया गया है। इस मौके राजेश कुमार ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि यदि 18 सितंबर को सरकार ने उनकी मांगें मानी तो आने वाले दिनों में संघर्ष को ओर तीखा किया जाएगा 24 सितंबर को पेंडू विकास पंचायत विभाग मोहाली कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। उनकी मांग है कि ई-पंचायत के रिलीव किए मुलाजिमों को बहाल किया जाए, बकाया रहते वेतन की अदायगी, ईपीएफ की पास बुक जारी करने, समूह ई-पंचायत मुलाजिमों पर पे-कमीशन की रिपोर्ट लागू करने, पंजाब में ठेकेदारी सिस्टम खत्म करके पंजाब सरकार विभागों में रेगुलर भर्ती शुरू करने, डीए की किश्तों समेत बकाया जारी करने, लंबे समय से काम कर रहे दिहाड़ीदार कर्मियों को रेगुलर करने 6वें पे-कमीशन की तुरंत स्थापना की जाए। मौके पर ई-पंचायत यूनियन पंजाब के चेयरमैन अमृतपाल सिंह जलालाबाद, पीएसएसएफ के प्रधान मेला सिंह पुनावाल, सीता राम शर्मा, रमेश कुमार, गुरमेल सिंह मौजूद थे।