- Hindi News
- आशा फेसिलीटेटर्स को दी मान भत्तों की जानकारी
आशा फेसिलीटेटर्स को दी मान भत्तों की जानकारी
आशाआशा फेसिलिटेटर की मासिक बैठक कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर अमरगढ़ में हुई। इस मौके जिला कम्यूनिटी मोबलाइजर दीपक शर्मा ने आशा को मिलने वाले नए मान भत्तों की जानकारी देते हुए कहा कि सेहत विभाग की ओर से समाज में आशा की अहमियत को समझते हुए उनकी कार्य सूची मान भत्तों में निरंतर इजाफा किया जा रहा है। जिला बीसीसी फेसिलिटेटर विक्रम सिंह ने सेहत संचार में आने वाली रुकावटों को कम करने मनुष्य के स्वभाव की तब्दीली की जानकारी दी। इस दौरान आशा को अपने कार्य में पेश रही समस्याओं संबंधी विचार किया गया। बैठक में अमरगढ़ की समूह आशा, आशा फेसिलिटेटर, एसएमओ डा. जसविंदर सिंह, बीईई करनैल सिंह मौजूद थे।
बैठक में मौजूद आशा और आशा फेसिलिटेटर।