होनहार छात्रों को बांटे वजीफे
संगरूर|अमेरिकन इंडियाफाउंडेशन ट्रस्ट (एआईएफटी) जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों की ओर से 11वीं कक्षा के 21 होशियार छात्रों को वजीफे बांटे गए। डीईओ निर्मल सिंह ने बताया कि इन 21 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में 65 प्रतिशत से अधिक नंबर प्राप्त किए थे, जिसके लिए प्रत्येक छात्र को 6000 रुपए वजीफे के रूप में दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा जिले के 20 स्कूलों में डीई प्रोग्राम डीजीएसई कार्यालय के सहयोग से चलाया जा रहा है। इस मौके तेज प्रताप सिंह डिप्टी डीईओ, संदीप नागर डिप्टी डीईओ, सर्वमित्र गुप्ता जिला आईसीटी कोआर्डिनेटर, शीशन कुमार जिला एजुसेट कोआर्डिनेटर, संतोष सिंह रीजनल कोआर्डिनेटर, हरिंदर सिंह रीजनल कोआर्डिनेटर, जरमनप्रीत सिंह डाइट ट्रेनर, मनोज कुमार मौजूद थे।