व्यापार मंडल के प्रधान को मातृशोक
संगरूर|शिअद केजनरल काउंसिल सदस्य और व्यापार मंडल के प्रधान अमरजीत सिंह टीटू की माता ज्ञान कौर का देहांत हो गया है। उनका अंतिम संस्कार उभावाल रोड पर स्थित श्मशान घाट में कर दिया गया है। चिता को अग्नि उनके पुत्र हरजिंदर सिंह, सतविंदर सिंह अमरजीत सिंह टीटू ने दी। राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा और वित्त मंत्री पंजाब परमिंदर सिंह ढींढसा ने परिवार के साथ शोक व्यक्त किया। इसके अलावा अकाली नेता बलवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह, विजय साहनी, अध्यापक दल के प्रधान तेजिंदर सिंह, अमरीक सिंह, वरिंदरजीत, गुरबिंदर जलान, बलविंदर सिंह, बलवंत सिंह, इंद्रपाल सिंह, परमिंदर, फतेह प्रभाकर, राज कुमार अरोड़ा, कौशल कुमार, डा. शांति कृष्ण, रोशन लाल, प्रीतम सिंह, निर्मल सिंह सिद्धू, राकेश कुमार, गुरतेज सिंह, सरजीवन जिंदल, सतवंत सिंह पूनिया, इकबालजीत सिंह, जतिंदर कालड़ा, राजेश्वर, वरिंदर हंस, सिमरजीत सिंह, दर्शन वधवा, सुखविंदर सिंह, धर्मपाल वर्मा, तेजिंदर प्रताप सिंह, सर्बजीत सिंह ने दुख प्रकट किया है। फूलों की रस्म 16 सितंबर को होगी।