- Hindi News
- कवि सहिराई के घर को स्मारक का रूप दे सरकार: डा. मान
कवि सहिराई के घर को स्मारक का रूप दे सरकार: डा. मान
प्रसिद्धकवि प्यारा सिंह सहिराई के जन्मदिवस के संबंध में केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों की अगुवाई में शब्द टकसाल संस्था किला हांस रचना मंच धमोट के सहयोग से साहित्यक समागम करवाया गया। इस मौके केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों के प्रधान डा. तेजवंत मान ने पंजाब सरकार से मांग की कि गांव किला हांस में कवि प्यारा सिंह सहिराई के पैतृक मकान को सहिराई यादगारी स्मारक का रूप दिया जाए।
डा. मान ने कहा कि मकान पर काबिज लोगों को योग्य मुआवजा देकर राज्य सरकार इस मकान को खरीदे सहिराई स्मारक के तौर पर लोकार्पण करे। उन्होंनें बताया कि सहिराई जी सिर्फ भारत की आजादी के संघर्ष में हिस्सा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे बल्कि एक अच्छे कवि भी थे। उन्होंने लगभग साठ साल पंजाबी साहित्य की सेवा की अपनी कलम से करीब 30 पुस्तकें लिखी और बहुत सा विदेशी साहित्य पंजाबी में अनुवाद भी किया। इस दौरान डा. भगवंत सिंह ने प्यारा सिंह सहिराई की काव्य चेतना पर पेपर पढ़ा। कवि दरबार में विभिन्न साहित्यकारों ने अपना कलाम सुनाया।