पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को शिक्षा दिलाने का करेंगे हर संभव प्रयास

बच्चों को शिक्षा दिलाने का करेंगे हर संभव प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी एजुकेशन सेल की बैठक प्रदेश संयोजक अंकित रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जम्मू-कश्मीर में आई आपदा से निपटने के लिए राहत सामग्री भेजने जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाने का फैसला लिया गया। इस मौके उन्होंनें कहा कि भारत में आज भी बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो किसी किसी कारण स्कूल नहीं जा पाते और पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। भाजपा एजुकेशन सेल की ओर से ऐसे बच्चों को स्कूलों में भेजकर शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि देश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित रह सके।

जिला प्रधान उपविंदर तनेजा महासचिव अमनदीप अत्तरी ने कहा कि एजुकेशन सेल समय-समय पर स्कूलों में जाकर पौधे लगाने के साथ-साथ मिड-डे-मील की जांच करता है। उन्होंने बताया कि एजुकेशन सेल की पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी से बैठक हुई थी, जिसमें उन्होंने भी शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने का आश्वासन दिया है। मौके पर सचिव सुखदेव सिंह, अंग्रेज सिंह, जीवन शर्मा मौजूद थे।