- Hindi News
- \"अंगहीनों के नौकरियों का बैकलॉग होगा पूरा\'
\"अंगहीनों के नौकरियों का बैकलॉग होगा पूरा\'
पंजाबके वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा है कि पंजाब सरकार अंगहीनों की भलाई के लिए वचनबद्ध है। विभिन्न सरकारी विभागों में अंगहीनों के लिए आरक्षित रखी गई नौकरियों का बैकलॉग पूरा किया जाएगा। अंगहीनों को दी जा रही पेंशन बढ़ाने के लिए भी सरकार गंभीरता से विचार करेगी। वह, मंदिर माता काली देवी में फिजीकल हैंडीकैप्ड एसोसिएशन पंजाब चंडीगढ़ द्वारा करवाई गई अंगहीन चेतना कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अंगहीन समाज का एक महत्वपूर्ण भाग है इसलिए उनकी सभी मुश्किलें हल की जाएंगी। उन्होंने अंगहीनों से अपील की कि वह अपने बच्चों की पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान दें। उन्होंने एसोसिएशन को 2 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान किया।
ढींढसाके सामने रखी मांगें : फिजीकलहैंडीकैप्ड एसोसिएशन पंजाब के चेयरमैन कश्मीर सनावा ने वित्त मंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर पीडब्ल्यूडी एक्ट 1995 पूर्ण रूप में लागू करने, अंगहीनों को मिलने वाली मासिक पेंशन में इजाफा करने, अंगहीन छात्रों को मिलने वाले वजीफे की राशि में इजाफा करने, बेरोजगारी भत्ते के लिए पारिवारिक आमदन की हद को खत्म करने, स्वरोजगार शुरू करने के लिए ब्याज रहित कर्ज मुहैया कराने और अंगहीन व्यक्तियों के लिए सरकारी स्तर पर जीवन बीमा स्कीम शुरू करने की मांग की।
इस मौके पर सीपीएस बाबू प्रकाश चंद गर्ग, एडीसी प्रीतम सिंह जौहल, परमजीत कौर विर्क, राज कुमार अरोड़ा, गुरमीत सिंह जौहल, सुशील गोयल, हरभजन सिंह धालीवाल, जसविंदर सिंह लैलीया , हरमेश कुरड़ी, धर्म सिंह, नरिंदर घराचों, सुखदेव सिंह, मीत सकरौद, शिंगारा सिंह चहल, अमरीक सिंह, जगा सिंह, कौशल शर्मा, गुरदास सिंह, बलजीत सिंह, कुलविंदर सिंह मौजूद थे।
अंगहीन चेतना कांफ्रेंस में मंच पर बैठे वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा अन्य।