- Hindi News
- लड़की होने पर विवाहिता को परेशान करने पर पर्चा
लड़की होने पर विवाहिता को परेशान करने पर पर्चा
संगरूर | विवाहिताको लड़की पैदा होने पर परेशान करने उससे मारपीट करने के आरोप में पति सहित ससुराल परिवार के सदस्य पर मामला दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल परिवार विवाहिता के दोबारा गर्भवती होने पर लिंग जांच करवाने के लिए दबाव भी डाल रहा था। संत अतर सिंह नगर निवासी विवाहिता कुलविंदर कौर ने संगरूर सिटी पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में कहा है कि उसका सुसराल परिवार लड़की पैदा होने पर उसे परेशान करता था। दोबारा गर्भवती होने पर लिंग जांच के लिए दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही दहेज और लाने की मांग भी की जा रही थी। 24 अगस्त को उसकी और उसके रिश्तेदारों की मारपीट भी की गई। पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर उसके पति सुखविंदर सिंह और अमरजीत कौर के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।