- Hindi News
- विवाहिता को दहेज लाने के लिए परेशान करने पर पर्चा
विवाहिता को दहेज लाने के लिए परेशान करने पर पर्चा
विवाहिताको और दहेज लाने के लिए परेशान करने उससे मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने विवाहिता के पति ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित विवाहिता कुलदीप कौर ने सुनाम सदर पुलिस स्टेशन में अपने बयान में कहा कि उसकी शादी वर्ष 2008 में लखप्रीत सिंह निवासी नमादा (समाना) के साथ हुई थी। शादी के बाद एक लड़की हरमनदीप कौर का जन्म हुआ जिसकी उम्र करीब 4 वर्ष है। शादी पर उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से भी अधिक खर्च किया था। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति लखप्रीत सिंह और ससुर दरबारा सिंह उसे और दहेज के लिए परेशान करने लगे थे और उससे मारपीट भी की जाती थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विवाहिता के पति लखप्रीत सिंह और ससुर दरबारा सिंह के विरुद्ध सुनाम सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।