- Hindi News
- न्यूरोलॉजी कैंप में मरीजों का किया चेकअप
न्यूरोलॉजी कैंप में मरीजों का किया चेकअप
भास्कर न्यूज|सुनाम (संगरूर)
हेल्पटू हेल्प फाउंडेशन के प्रधान हरीश गोयल और उनकी टीम के सहयोग से बसंत अस्पताल में डा. विक्रम जिंदल की देखरेख में पहली बार नि:शुल्क न्यूरोलॉजी कैंप लगाया गया। इसमें पटियाला न्यूरो सेंटर के डा. पुनीत फुल्ल एमडी मेडिसन, डीएम न्यूरोलॉजी ने मरीजों का चेकअप किया। कैंप में डीएसपी सुनाम सुखदेव सिंह विर्क मुख्य मेहमान थे।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा. फुल्ल ने कहा कि लोगों की जीवनशैली कुछ इस तरह की हो गई है कि लोग कसरत कम करते हैं। उनके खाने में फास्ट फूड ज्यादा शामिल हो गया है। जिससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। यदि समय रहते इसका इलाज करवाया जाए तो बीमारी बढ़ सकती है और अधरंग हो सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सिगरेट का सेवन नहीं करना चाहिए। निरंतर कसरत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सिर दर्द, माइग्रेन, मिरगी के दौरे पड़ते हैं, हाथ पैर टेढ़े होते हैं, अधरंग का अटैक आया हो, शरीर का कोई हिस्सा सुन हो, मुंह टेढ़ा हो जाए, याददाश्त कमजोर हो गई हो तो उसे न्यूरो की समस्या होने की संभावना होती है। मौके पर वनीत जैन, मुनीश गर्ग मोनू मौजूद थे।
मरीजों की आंखों की जांच कर चश्में बांटे
संगरूर|गांव इलवालमें गुरुद्वारा रविदास साहिब के हाल में बाबा साहिब अंबेडकर भारत र| क्लब गुरु रविदास कमेटी के सहयोग से आंखों का नि:शुल्क जांच ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान आंखों के रोगों के माहिर डाक्टरों द्वारा करीब 100 मरीजों की जांच कर उन्हें चश्में बांटे गए। कैंप का उद्घाटन शिरोमणि कमेटी सदस्य अनुसूचित जाति विंग के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह चंगाल द्वारा किया गया। प्रेस सचिव वरियाम सिंह चंदड़ ने बताया कि कैंप के दौरान आंखों के रोगों के माहिर डाॅ. परमजीत सिंह द्वारा मरीजों की जांच की गई। इस अवसर पर विंग के उपाध्यक्ष डा. सुखचैन सिंह सारों, गुरू रविदास कमेटी इलवाल के प्रधान सरपंच रणजीत सिंह, भारत र| क्लब के प्रधान कश्मीर सिंह, महासचिव जगरूप सिंह, कोषाध्यक्ष नरिंदर सिंह बलविंदर सिंह नागरा द्वारा विशेष सहयोग दिया गया।
सुनाम में कैंप के दौरान मरीजों का चेकअप करते डॉक्टर।