पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा केंद्र में हाजिरी लगवाई, अाधा घंटा बिठाया और कह दिया पेपर कैंसिल

परीक्षा केंद्र में हाजिरी लगवाई, अाधा घंटा बिठाया और कह दिया पेपर कैंसिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेहत विभाग की गलती का खामियाजा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ा। परीक्षा केंद्र में बैठाने के बाद परीक्षार्थियों को पेपर कैंसिल होने की जानकारी दी गई। हैरानी की बात तो यह कि विभाग को पेपर कैंसिल होने की सूचना बीती शाम ही महकमे को मिल गई थी। बावजूद इसकी सूचना पहले प्रकाशित नहीं की। इससे परीक्षा देने आए उम्मीदवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विरोध में परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने नारेबाजी कर अपना गुस्सा निकाला।

पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने कुछ समय पहले जिला नशा छुड़ाओ एवं पुनर्वास सोसाइटी के अधीन चलाए जा रहे सेंटरों पर ठेका आधारित काउंसलर अन्य पदों के लिये इश्तेहार जारी किया गया था। इसके तहत बठिंडा में भी उक्त सेंटर के लिये 3 पदाें को ठेके के आधार पर भरा जाना था। उक्त पदों के लिये रविवार 21 सितंबर को पेपर होना था। बठिंडा के सिविल अस्पताल स्थित जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सुबह 11 से 12 बजे तक परीक्षा का समय निर्धारित था। उक्त केंद्र पर बठिंडा के अलावा, फरीदकोट, डबवाली, मानसा, फिरोजपुर, पटियाला, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, अबोहर, संगरूर, सिरसा हरियाणा, गिदड़बाहा के 56 उम्मीदवारों को परीक्षा देनी थी। सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय 11 बजे परीक्षा केंद्र में मौजूद थे। थोड़ी देर बाद उन्हें सूचना दी गई कि उनका पेपर कैंसिल हो गया है। अब यह पेपर 29 सितंबर को होगा।

अफसरों ने कहा- हेल्थ सेक्रेटरी का आया था मैसेज

विभागके डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. विनोद गर्ग से उनकी प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि कल शाम चंडीगढ़ से हेल्थ सेक्रेटरी का मैसेज आया था, जिसमे लिखा था कि किन्हीं कारणों से पेपर कैंसिल कर दिया गया है। जिला हेल्थ कमेटी के चेयरमैन स्वयं डिप्टी कमिश्नर हैं। उन्हें इसकी सूचना दी गई थी। कमेटी से फैसला होने के बाद ही पेपर कैंसिल होने की सूचना उम्मीदवारों को दी गई।