पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाषण प्रतियोगिता में प्रितपाल कौर प्रथम

भाषण प्रतियोगिता में प्रितपाल कौर प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|अकाल कॉलेजऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन फतेहगढ़ छन्ना में प्रिंसिपल डा. सुमन मित्तल की अगुवाई में छात्राओं के बीच वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। मुकाबले के इंचार्ज प्रो. अमृतपाल कौर और प्रो. मनप्रीत कौर ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता के लिए छात्रों को मन के हारे हार, मन के जीते जी, सह शिक्षा, मजहब नहीं सिखाता आपस में वैर करना, मोबाइल फोन और छात्र विषय दिए गए। मुकाबले में जज की भूमिका प्रो. नवदीप कौर, मनप्रीत कौर गुरप्रीत कौर ने निभाई। भाषण मुकाबले में प्रितपाल कौर, रमणीक कौर अनिशा मित्तल ने क्रमश: पहला, दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन की भूमिका ज्योति बांसल, साक्षी ने निभाई। मौके पर प्रो. नवदीप कौर, अमृतपाल कौर, अनुपम, गुरप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, लोकेश गुप्ता, सतिंदर कौर, अमनदीप सिंह, कुलदीप कौर, वेद प्रकाश, प्रभदीप कौर मौजूद थे।