पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्किट और नाटक किए गए प्रस्तुत

भास्करन्यूज|संगरूर

सरकारीप्राइमरी स्कूल बडरूखां में पर्यावरण दिवस को समर्पित एक समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अध्यापक सुखमिंदर सिंह की अगुवाई में आयोजित समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंटरी शेर सिंह बालेवाल मुख्य मेहमान थे। समारोह के दौरान बच्चों को मानव जीवन में वृक्षों की महत्ता से अवगत करवाया गया।

प्रसिद्ध शायर बचन बेदिल ने वृक्षों पर लिखी अपनी चर्चित कविता बिरखां जेड फकीर ना कोई, डिठा मैं विच जग दे, पोह विच नंगे पिंडे ठरदे, हाड़ तपन विच अग दे पेश की। स्कूली बच्चों ने कोख में पल रही बच्ची की पुकार जन्म लेन लई मां अरजोई करती हां भगत सिंह को समर्पित मुड़ आजा वीरिया ओए अरदास एहो मैं करदा पेश करके समां बांधा। पर्यावरण की संभाल का संदेश देती स्किट और नाटक भी पेश किए गए और स्कूल में पौधे लगाए गए। इस मौके पर प्रिंसिपल सुखमिंदर सिंह, बलदेव सिंह गोसल, कर्म सिंह पंच, मास्टर प्यारा सिंह ने भी विचार रखे। प्रोग्राम पेश करने वाले सभी बच्चों को इनाम दिए गए। मौके पर चंद सिंह, ज्ञानी गुरबचन सिंह, बलदेव सिंह पंच, निर्मल सिंह पंच, सतपाल सिंह पंच, हरबंस सिंह, सनी गिल, कर्मजीत सिंह, बलवीर सिंह मौजूद थे। मंच संचालन की जिम्मेदारी अध्यापिका गुरजिंदर कौर और गीता सेतिया ने निभाई।

संगरूर के सरकारी प्राइमरी स्कूल बडरूखां में छात्रा को सम्मानित करते हुए गणमान्य लोग।