लावारिस मिली 15 साल की बंगाली लड़की
संगरूर|बाबा मूलचंद शाह समाध सुनाम से पुलिस को करीब 15 साल की एक लड़की लावारिस हालत में मिली है। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी संगरूर नवनीत कौर तूर ने बताया कि सुनाम पुलिस की ओर से लड़की की शिनाख्त और वारिसों की तलाश के लिए जिला सुरक्षा यूनिट संगरूर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि लड़की की आयु करीब 15 साल है जोकि बंगाली भाषा में बात करती है। लड़की ने अपने बारे में कुछ नहीं बताया है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। लड़की का रंग पक्का, बाल काले लंबे हैं। नीली सलवार कमीज, काली सुरमे रंग की कोटी पहनी हुई है। उन्होंने कहा कि लड़की संबंधी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94789-20199 पर सुखविंदर सिंह के साथ संपर्क किया जा सकता है।