- Hindi News
- विदेश से अस्थियां मंगवाने के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू
विदेश से अस्थियां मंगवाने के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू
संगरूर|प्रवासी भारतीयमामले मंत्रालय ने विदेशों से मृतक व्यक्तियों की अस्थियां/शव मंगवाने के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू की है। डीसी अर्षदीप सिंह थिंद ने बताया कि प्रवासी भारती मामलों मंत्रालय ने डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एमओआईए डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट बनाई है। मृतक के परिवार द्वारा इस वेबसाइट पर ऑनलाइन इंदराज़ किया जा सकता है। मृतक के वारिस (ECR) देश मलेशिया, जॉर्डन, यूएई, यमन, लेबनान, कतर, उमान, कुवैत, इराक, बहरीन, सऊदी अरब, अफगानिस्तान, इंडोनेशिया, लीबिया, सूदन, सीरिया, थाईलैंड से अस्थियां मंगवा सकेंगे।