- Hindi News
- कीर्तन में श्याम के रंगे में रंगे भक्त, भजनों पर जमकर झूमे
कीर्तन में श्याम के रंगे में रंगे भक्त, भजनों पर जमकर झूमे
भास्कर न्यूज|सुनाम (संगरूर)
शिवनिकेतन धर्मशाला में श्री प्रभू सेवा समिति की ओर से करवाए जा रहे आध्यात्मिक कीर्तन समागम \\\'तीन शाम, श्याम ही श्याम के तीसरे अंतिम दिन माहौल कृष्णमय हो गया।
समागम में विशेष रूप से वृंदावन से आई भजन गायिका पूनम दीदी (साध्वी पूर्णिमा) की मनमोहक प्रस्तुतियों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा। पंडाल में बैठे हजारों की संख्या में श्रद्धालु भजनों की धुन पर खुद खुद नाचने लगे। शाम तेरी बंसी बजे धीरे धीरे, मैं तो आई हूं तेरे द्वार, आज शाम प्यारे तूं ही मेरा सहारा आदि भजनों ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। समागम में उपस्थित कई मेहमानों को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। मौके पर अकाली दल की जिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा, गोपाल शर्मा, घनश्याम कंसल, यादविंदर सिंह निर्माण, डीएसपी सुखदेव सिंह विर्क, आरएन कंसल, जतिंदर जैन, भूषण कंसल, मुकेश कुमार, अनूप कुमार, रमेश गर्ग, आदि हाजिर थे।
श्री श्याम के भजनों पर भक्त अपने आपको झूमने से नहीं रोक पाए।
सुनाम में धार्मिक समागम में भजन पेश करती पूनम दीदी।