पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी दल का जिला स्तरीय धरना 18 को

कर्मचारी दल का जिला स्तरीय धरना 18 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मचारीदल की जिला बॉडी की बैठक जिला प्रधान जरनैल सिंह संधू ईलवाल की प्रधानगी में हुई। इसे संबोधित करते हुए ब्रांच प्रधान निवास शर्मा ने कहा कि जल सप्लाई एंड सेनिटेशन मंडल संगरूर के कार्यकारी इंजीनियर की ओर से की जा रही लूट के खिलाफ 18 दिसंबर को जिला स्तर पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यकारी इंजीनियर ने अपने एक चहेते स्टोर मुंशी को एसडीसी लगाकर क्लेरिकल स्टाफ के हक मारे रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। बैठक में रामपाल सिंह सैणी, लक्खा सिंह, निर्मल बडरूखां, गुरमीत सिंह, जगपाल सिंह, हरविंदर शर्मा, शाम सुंदर, जगदीश चंद, हरदित्त सिंह थे।