17 को मनाया जाएगा पेंशनर्स दिवस
संगरूर|पंजाब पेंशनर्सवेलफेयर फ्रंट की ओर से 17 दिसंबर को बगीची वाला मंदिर संगरूर में पेंशनर्स दिवस मनाया जाएगा। फ्रंट के जिला महासचिव भजन सिंह ने बताया कि पेंशनर्स दिवस की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। उन्होंने इस दिन की महत्ता के बारे में कहा कि 17 दिसंबर 1982 को सुप्रीम कोर्ट ने पेंशनर्स के हक में फैसला सुनाया था कि पेंशन कोई खैरात नहीं बल्कि यह पेंशनर्स का संविधानिक हक है, जिसे छीना नहीं जा सकता। इसलिए 17 दिसंबर के दिन को संघर्ष की जीत वाले दिन के तौर पर मनाया जाता है।