पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में किया पौधरोपण

स्कूल में किया पौधरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|सरकारी हाईस्कूल बेनड़ा में वातावरण और जंगलात मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की अगुवाई में राष्ट्रीय वातावरण जागरुकता मुहिम के तहत वातावरण दिवस मनाया गया। सुबह की सभा में स्टाफ और छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अध्यापक बुध राम ने कहा कि पंजाब में वृक्ष लगातार कम हो रहे हैं और वातावरण दूषित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने का बीड़ा उठाना चाहिए और इनकी देखभाल भी करनी चाहिए। इस दौरान मोनिका रानी फकीर सिंह टिब्बा की अगुवाई में स्कूल में 50 पौधे भी लगाए गए। इन पौधों की संभाल करने का जिम्मा छात्रों को दिया गया। इस मौके पर देवी दियाल, प्रिंस सिंगला, नीरू गुप्ता, तरणजीत कौर, किरण बाला, आरती कालड़ा, सुखदीप कौर, हरविंदर पाल कौर, कृष्णा देवी मौजूद थे।